मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत माह के दौरान व्यय किये गए खाद्यान्न, राशि, एवं कुक कम हेल्पर के पारिश्रमिक भुगतान हेतु मासिक तौर पर एक उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रत्येक विद्यालय द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के MDM प्रकोष्ठ को भिजवाया जाना अनिवार्य होता है | इस प्रमाण पत्र में लिखी गयी राशि को ही आवश्यक होने पर संशोधन उपरांत पारित कर दिया जाता है | अत: MDM प्रभारी महोदय एवं संस्था प्रधान जी द्वारा MDM UC की भलीभांति जांच कर ली जानी चाहिए | सतत् एवं व्यापक शिक्षा समूह (सीसीई गुरु) द्वारा वर्ष 2018 से ही गुरुजनों की सहायतार्थ MDM संबंधित विभिन्न प्रारूप एवं प्रपत्र विकसित करके नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं| आप MDM सत्र 2023-24 के मासिक उपयोगिता प्रमाण-पत्र निम्नांकित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं –

⚠️ Very Important !
1 अप्रेल 2023 से ही MDM का मासिक उपयोगिता प्रमाण पत्र बदल गया है ! Blank (खाली) प्रारूप डाउनलोड करने के लिए निम्नांकित बटन पर क्लिक करें,